Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

छपरा में हुए उपद्रव के दौरान घायल हुए सारण जिले के दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का हालचाल जानने के लिए ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्रवण कुमार मंगलवार को पटना के अस्पतालों पहुंचे। मंत्री ने सदर बीडीओ दृष्टि पाठक से आईजीआईएमएस में मुलाकात कर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपद्रव के दौरान उनकी आंख में गंभीर चोट लगी थी। वहीं रिविलगंज बीडीओ रीतेश कुमार सिंह से मेदांता अस्पताल में मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भीड़ के हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। मंत्री ने दोनों अधिकारियों के परिजनों से भी बातचीत की और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके बेहतर इलाज और हरसंभव सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Chapra, Saran | Jul 28, 2026