Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

3 बच्चों की मां ने अनजान संग आधी रात में मनाई रंगरलियां! बोली-उसे रास्ते से हटाओ, मैं सिर्फ तुम्हारे साथ. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी. पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला और उसके प्रेमी के बीच पिछले करीब पांच महीनों से प्रेम संबंध थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. यह घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय केदार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात केदार घर के बाहर सो रहा था. इसी दौरान महिला का प्रेमी करण चुपके से घर पहुंचा. पहले दोनों ने घर के अंदर मुलाकात की, फिर महिला ने प्रेमी से पति को खत्म करने की बात कही. इसके बाद करण बाहर गया और सो रहे केदार के सिर पर लकड़ी से कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महाराष्ट्र में मजदूरी के दौरान हुई थी मुलाकात पुलिस जांच में पता चला कि केदार और उसकी पत्नी रिंकू मजदूरी का काम करते थे. कुछ महीने पहले दोनों आसपास के अन्य लोगों के साथ महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे. वहीं रिंकू की मुलाकात पड़ोसी गांव उमरदा निवासी करण से हुई. दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गए. पिछले पांच महीनों से दोनों लगातार संपर्क में थे. तीन बच्चों का परिवार उजड़ गया मृतक और उसकी पत्नी के तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ा बेटा करीब नौ साल का है. परिवार पिछले कुछ वर्षों से महिला के मायके कुसुम्बिया गांव में रह रहा था. पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंध इतना आगे बढ़ चुका था कि दोनों साथ रहने की योजना बना रहे थे और इसी वजह से हत्या की साजिश रची गई. मौके से मिले अहम सुराग घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान झोपड़ी के पास भागने के निशान मिले. साथ ही घर का एक लकड़ी का खंभा भी उखड़ा मिला, जिससे पुलिस को शक हुआ कि वारदात किसी परिचित ने ही अंजाम दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ में करण का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में खुल गया पूरा राज सख्ती से पूछताछ करने पर करण ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. उसने बताया कि वह रिंकू से शादी करना चाहता था और दोनों के रिश्ते में केदार सबसे बड़ी बाधा था. पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने भी पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

MORE NEWS

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।
 सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। 

सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग।

ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर। सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग। ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026