
प्रतापगढ़ में साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: 14 मुकदमे दर्ज, 34 आरोपियों पर कार्रवाई, 12.18 करोड़ की ठगी का खुलासा
#प्रतापगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मुकदमे दर्ज किए हैं तथा 34 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार देश के 19 राज्यों से प्राप्त 89 एनसीआरपी (NCRP) शिकायतों के आधार पर साइबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) और मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 17 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद विभिन्न थानों में 14 एफआईआर दर्ज की गईं।
पुलिस की जांच में सामने आया कि इन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित इन्वेस्टमेंट स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब, क्रिप्टो ट्रेडिंग समेत अन्य साइबर ठगी में किया जा रहा था। अब तक करीब 12 करोड़ 18 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी में इनकी संलिप्तता पाई गई है। मामले में साइबर सेल साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर हासिल कर उनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में करते हैं। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात लिंक, QR कोड या APK फाइल पर क्लिक न करें, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दें।
#प्रतापगढ़ #facebookpost #pratapgarhnews #pratapgarhup72 #prtapgarh_polis #up #HindiNews #hilights #Axcident #moots #updates2026 #upnewsupdates #upnewstoday