बीकानेर में RLP का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन -राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।