
छात्रों की जीत के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च
शहीदों व नीट परीक्षा में जान गवाने वाले विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि
चूरु शनिवार को दिल्ली जंतर मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार शाम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चूरू में जिला मुख्यालय पर सुजानगढ़ विधायक व जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। यह विजय मार्च कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से रवाना होकर वीरगति स्मारक पहुंचा। वीरगति स्मारक पर पहुंचकर नीट परीक्षा व आंदोलन में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। इस अवसर पर तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता कपूरिया, तारानगर पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, शहर अध्यक्ष असलम खोकर, देहात अध्यक्ष किशोर धाधुं, डॉ जमील चौहान, रियाजत खान, रमजान खान, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, भुरामल भाटिया, आरिफ पिथीसर, जंगशेर खान पिथीसर, सुरेश कल्ला सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#neetexam #cjp #congress #bjp #VijayMarch
#follower #nonfollowers
Churu, Churu | Jul 25, 2026