Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एसबीआई बैंक के कैशियर की इलाज के दौरान मौत हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एसबीआई बैंक के कैशियर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र रघुवर दयाल, एसबीआई बैंक शाखा साण्डी में कैशियर थे। बुधवार को बैंक से घर लौटते समय सांडी-हरदोई मार्ग पर शांतिकुंज आश्रम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है

Hardoi, Hardoi | Jul 2, 2026

MORE NEWS

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।
 सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। 

सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग।

ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर। सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग। ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एसबीआई बैंक के कैशियर की इलाज के दौरान मौत हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एसबीआई बैंक के कैशियर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र रघुवर दयाल, एसबीआई बैंक शाखा साण्डी में कैशियर थे। बुधवार को बैंक से घर लौटते समय सांडी-हरदोई मार्ग पर शांतिकुंज आश्रम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है - Hardoi News