पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया है। शुक्रवार को हजारीबाग में खासमहल जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और योगेंद्र साव के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया। इसी दौरान के बताए जा रहे दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
एक वीडियो में योगेंद्र साव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि जब भी मुख्यमंत्री मुश्किल में आते हैं तो कभी एल खियांग्ते तो कभी विनय चौबे को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने सरकार पर राज्य को कॉरपोरेट के हाथों सौंपने और जल-जंगल-जमीन के लिए बने झारखंड को बेचने का आरोप भी लगाया।
Namkum, Ranchi | Sep 19, 2026