
लांगणा वार्ड 36 में बड़ा उलटफेर, राजनीति के चाणक्य संजीव शर्मा का दिखा दम
राखी शर्मा ने लांगणा वार्ड से दर्ज की ऐतिहासिक जीत।
पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा की रणनीति और जनसेवा का दिखा व्यापक असर।
लडभड़ोल के अलग विधानसभा बनने पर बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण।
लडभड़ोल। जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के लांगणा वार्ड नंबर 36 में हुए चुनाव परिणामों में एक बड़ा और चौंकाने वाला उलटफेर देखने को मिला है। इस चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा जमीनी स्तर पर राजनीति के सच्चे चाणक्य' हैं। इस चुनाव में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है। जिसे क्षेत्र की जनता पूरे लांगणा वार्ड की ऐतिहासिक जीत मान रही है। संजीव शर्मा को क्षेत्र में यूं ही राजनीति का चाणक्य नहीं कहा जाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे दिन हो या रात,केवल एक फोन कॉल पर संजीव शर्मा जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े नजर आते हैं। उनकी यही निस्वार्थ जनसेवा और लोगों से सीधा जुड़ाव इस बड़े राजनीतिक उलटफेर का मुख्य कारण बना है। इस ऐतिहासिक जीत ने भविष्य के लिए कई बड़े राजनीतिक संकेत भी दिए हैं। राजनीतिक जानकारों और समर्थकों का मानना है कि यदि आने वाले समय में लडभड़ोल तहसील को एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाता है,तो संजीव शर्मा अपने व्यक्तिगत प्रभाव और बलबूते पर वहां की राजनीति को चार चांद लगा सकते हैं। उनकी यह लोकप्रियता किसी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इस नतीजे के बाद पूरे लांगणा वार्ड में खुशी की लहर है। समर्थकों का कहना है कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड के विश्वास की जीत है। इस शानदार सफलता के लिए नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा और पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा को क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही हैं।
Mandi, Mandi | Jun 3, 2026