#पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के यातायात नियमों के उल्लंघन एवं 53 मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई प्रभावी कार्यवाही । जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में अनाधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं तथा मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जनपदीय यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार विशेष अभियान चलाकर प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
#पीलीभीत #police #UPPolice #pilibhit_tiger_reserve
#awazhind