
#हनुमानगढ़ भाजपा का शिष्टमंडल मिला सीएम भजनलाल शर्मा से
भारतीय जनता पार्टी जिला हनुमानगढ़ के शिष्टमंडल ने जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर हनुमानगढ़ जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष प्रमोद डेलू भादरा विधायक संजीव बैनीवाल, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, अभिषेक मटोरिया, गुरदीप सिंह शाहपीनी, हनुमानगढ़ प्रत्याशी अमित साहू एवं बीकानेर देहात जिला प्रभारी बलबीर बिश्नोई के साथ उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से हनुमानगढ़ जिले के किसानों के हित में गत वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद की सीमा बढ़ाने तथा खरीद की समयावधि में विस्तार करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को अपनी उपज के विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने किसानों की इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से सुना तथा गेहूं खरीद बढ़ाने का आश्वासन प्रदान किया। किसान हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच सराहनीय है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने पूर्व में भी किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं तथा इस बार भी किसान हित में सहमति प्रदान कर अन्नदाता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है।