कल्याण छात्रावासों की बदहाली पर छात्रों की महारैली
छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को एसपी कॉलेज से समाहरणालय तक आक्रोश महारैली निकाली।
• छात्रों ने 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान करने की मांग की।
• जर्जर छात्रावासों की मरम्मत और नए भवनों के निर्माण की मांग उठाई।
• पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, भोजन, फर्नीचर और अध्ययन सामग्री की बेहतर व्यवस्था की मांग की।
• 9 सूत्री मांग-पत्र सौंपते हुए छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
#Dumka #StudentProtest #HostelIssue #JharkhandNews #Scholarship