मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं पैनल अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित
सरायकेला,05 अक्टूबर 2026सोमवार (भाग्य सागर) सरायकेला,सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं पैनल अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सरायकेला, वीरेश कुमार ने की तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC), सर्वोच्च न्यायालय, भारत के निर्देश पर संचालित “Mediation for the Nation 3.0” अभियान के तहत आयोजित किया गया। यह अभियान 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 90 दिनों तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से समाधान को बढ़ावा देना है।...