NSUI कार्यकर्ता प्रसून गोयल नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में सुसनेर से इंदौर तक कर रहे हैं साइकिल यात्रा
सुसनेर। NSUI के कार्यकर्ता प्रसून गोयल नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में सुसनेर से इंदौर तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और नीट अभ्यर्थियों की मांगों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
प्रसून गोयल ने कहा कि उनकी यह यात्रा छात्रों के संघर्ष के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान होना चाहिए, ताकि छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
#DharmendraPradhan #JusticeForStudents #cjpprotest #paperleak #ExamReforms #JantarMantar