
"छात्रों के लिए बड़ी खबर! परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव" #PMModi #Parliament #ExamReforms #VNewsJHBR
Barkagaon, Hazaribagh | Jul 31, 2026

श्री नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इन्फोसिस के सह-संस्थापक श्री नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। सरकार के अनुसार, यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधारों का अध्ययन करेगी और ऐसी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी, जिनसे परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़े, तकनीक का बेहतर उपयोग हो तथा प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की परीक्षा व्यवस्था को समय की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना सरकार की प्राथमिकता है। टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर भविष्य में परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से करोड़ों छात्रों को निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा शिक्षा प्रणाली में लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। #ExamReforms #NandanNilekani #NarendraModi #EducationNews
Banda, Banda | Jul 26, 2026

बांका में NEET पेपर लीक के विरोध में तिरंगा मार्च, सैकड़ों छात्र-युवा सड़कों पर उतरे #Banka #NEET #NEETPaperLeak #JusticeForStudents #StudentProtest #TirangaMarch #ExamReforms #Education #BiharNews #BankaNews #DharmendraPradhan #TransparentExams #StudentsVoice #BreakingNews #HindiNews
Jagdishpur, Bhagalpur | Jul 24, 2026

🚨 बैतूल में युवा आक्रोश! 📍 अंबेडकर चौक, बैतूल में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पेपर लीक के खिलाफ और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग की, पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की आवाज उठाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल, एंबुलेंस और दमकल सहित व्यापक इंतजाम किए। क्या आपको लगता है कि पेपर लीक पर और कड़े कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Betul #बैतूल #AmbedkarChowk #StudentProtest #YouthProtest #PaperLeak #पेपर_लीक #StopPaperLeak #JusticeForStudents #ExamScam #Education #StudentsVoice #युवा_आंदोलन #बैतूल_प्रदर्शन #शिक्षा_व्यवस्था #ExamReforms #TrendingNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews
Betul Nagar, Betul | Jul 24, 2026

NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक पर राष्ट्रपति से उच्च स्तरीय जांच की मांग राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन छात्रों को न्याय, दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठी मांग ✒️ रिपोर्ट अंकित मिश्रा के साथ अजय श्रीवास्तव फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर NEET समेत विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर फतेहपुर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। संगठन ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बहाल करने, उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है। फतेहपुर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में बढ़ती चिंता के बीच राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि देश का प्रत्येक छात्र वर्षों की मेहनत, संघर्ष और अपने परिवार के त्याग के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होता है। किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा की गोपनीयता पर प्रश्न उठते हैं तो इससे केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि लाखों छात्रों का विश्वास प्रभावित होता है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण अनेक छात्र मानसिक तनाव और निराशा का सामना कर रहे हैं। संगठन ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने अपने ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। हालांकि, यदि किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान निर्दोष छात्र-छात्राओं के साथ अनावश्यक बल प्रयोग हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच भी कराई जानी चाहिए। संगठन ने राष्ट्रपति से मांग की कि— NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया जाए। युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास बहाल करने के लिए प्रभावी सुधार किए जाएं। इस अवसर पर जगत मिश्रा, सर्वेश शुक्ला, दिनेश सिंह, सचिन कुमार, इंद्रेश तिवारी, रमेश पटेल, प्रकाश पासवान एवं सपना सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। ऐसे में किसी भी प्रकार के पेपर लीक या अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की दिशा में ठोस कदम उठाना शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। अब ज्ञापन पर संबंधित स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर छात्रों और अभिभावकों की नजर बनी हुई है। 🟥 एनडी न्यूज़ एवं दैनिक निष्पक्ष धारा केंद्र एवं राज्य सरकारों, परीक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों से अपील करता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, पारदर्शी जांच व्यवस्था और समयबद्ध कार्रवाई लागू की जाए। देश के युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। 👇👇 #NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #NEET #PaperLeak #Education #Students #JusticeForStudents #NationalAdhikarMorcha #PresidentOfIndia #ExamReforms #Transparency #UPNews 👇👇 @dgpup @RSSorg @UPGovt @wpl1090 @RSSgeet @Uppolice @MIB_India @PMOIndia @HMOIndia @abmanglik @VHPDigital @igrangealld @myogioffice @InfoDeptUP @dmfatehpur @sdmsadarftp @CMOfficeUP @CMOUP_RC @UPPRD1948 @ChiefSecyUP @ChiefSecyUP @MahantYogiG @FatehpurSdm @fatehpurpolice @BajrangDalOrg @rashtrapatibhvn @UPMahilaKalyan @112UttarPradesh @myogiadityanath @CommissionerPrg @ADGZonPrayagraj @rashtrapatibhvn @EduMinOfIndia @NTA_Exams 👇👇 🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया 📍 कार्यालय-3: U158,हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग,लक्ष्मी नगर,पूर्वी दिल्ली,पिन कोड – 110092 (NCR) 📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड,बर्लिंगटन चौराहा,लखनऊ – 226001 (UP) 📅 दिनांक: 23 जुलाई 2026 📞 मोबाइल: 9696119696
Fatehpur, Fatehpur | Jul 24, 2026