
रुपईडीहा स्टेशन पहुंचे रेलवे अधिकारी: इसी माह बहराइच-नेपालगंज रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें, बनारस व गोरखपुर इंटरसिटी को हरी झंडी की तैयारी
सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा और बहराइच के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही बहराइच और नेपालगंज (रुपईडीहा) के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है।
बुधवार को रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों की एक विशेष टीम जांच के लिए रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पहुंची। अधिकारियों ने स्टेशन पर विद्युतीकरण (Electrification) समेत अन्य विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण पूरा रेलवे अधिकारियों की टीम ने विद्युतीकरण और ट्रैक सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जांच की।
इसी माह संचालन पूरी संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने से बहराइच-नेपालगंज रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
नई ट्रेनों की सौगात: इस रूट से बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन रुपईडीहा स्टेशन से किया जाएगा।
ट्रेनों की शुरुआत से न सिर्फ स्थानीय लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार और आवागमन को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।