पिपराटांड़ थाना कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पलामू। पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 36/26 (दिनांक 16 जुलाई 2026) से संबंधित मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सतीफ अंसारी (25 वर्ष), पिता सादिक मियां, निवासी ग्राम बहेरा, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, उक्त मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2)/3(5) के तहत दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को 27 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय, पलामू में प्रस्तुत करने हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Panki, Palamu | Jul 27, 2026