बेलहर ब्लॉक को मिला नया बीडीओ, अमित सिंह ने संभाला कार्यभार; विकास योजनाओं में तेजी और लापरवाही पर सख्त चेतावनी!
#संतकबीरनगर : बेलहर ब्लॉक को मिले नए बीडीओ, अमित सिंह ने संभाला कार्यभार।
बेलहर कला विकास खंड में शुक्रवार को अमित सिंह ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए विकास योजनाओं में तेजी लाने, शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा वृक्षारोपण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व श्वेता वर्मा के परियोजना निदेशक पद पर पदोन्नत होकर अयोध्या स्थानांतरित होने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यभार ग्रहण करने पर एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रवीन कुमार यादव (एकाउंटेंट), रवि कुमार, संजय चौधरी, नारद कुमार, सर्वेश कुमार सिंह (सचिव), अनूप कुमार, अजित सिंह, कुनाल सिंह, रामप्रताप राय, रावेन्द्र कुमार तथा नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#UttarPradesh #santkabirnagar #BreakingNews