लूनकरनसर में घरेलू विवाद बना खूनी,पत्नी पर पति की पीट-पीटकर ह*त्या का आरोप,
बीकानेर - लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव में घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने लाठियों से हमला कर पति मूलाराम (50) की हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए मूलाराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक श्रीडूंगरगढ़ के कुन्तासर गांव का निवासी था और पिछले कुछ समय से हंसेरा में ससुराल में घर-जमाई के रूप में रह रहा था। पुलिस ने पत्नी विद्या देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और लूणकरणसर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।