बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग तेज
गोटेगांव। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और लगभग 90 ग्राम पंचायतों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए गोटेगांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में गंभीर मरीजों को नरसिंहपुर एवं जबलपुर रेफर करना पड़ता है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों और परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने गोटेगांव में सिविल अस्पताल, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक जांच सुविधाएं एवं 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय की आवश्यकता हैं।
Collector Narsinghpur CM Madhya Pradesh PRO Jansampark Narsinghpur Jalam Singh Patel Mahendra Nagesh Laxminarayan Tiwari Nagar Palika Parishad Gotegaon गोटेगांव विधानसभा गोटेगांव आईटी सेल Uday Pratap Singh Prahlad Singh Patel Maninagendra Singh Foundation
✍️ कैलाश गुप्ता
नई दुनिया, गोटेगांव
मो. 9329446506