"बीवी टैलेंटेड होनी चाहिए, खाना बनाने का नहीं...कट्टा चलाने का" बैकग्राउंड में यह बातें और एक महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में रील। बिहार में इस रील पर जैसी ही बड़े पुलिस अधिकारियों की नजर पड़ी इसपर तुरंत ऐक्शन हो गया। महिला सिपाही अब सस्पेंड हो चुकी हैं।
पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले का है। दरअसल, साठी थाने में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमार को हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में निलंबित कर दिया गया है।
Purnea East, Purnia | Oct 2, 2026