⏩खाद की कालाबाजारी की सूचना देने पर मिलेगा हजार रुपये का इनाम
⏩उप संचालक कृषि ने बताया कि खाद की कालाबाजारी देखते हुए सरकार ने खाद की कालाबाजारी की सूचना देने वाले को श्सूचना दाता प्रोत्साहन योजना के तहत एक हजार रुपये नकद इनाम देने की योजना लागू की है। यह योजना उमरिया में लागू की गई है।
⏩ उन्होने कहा है कि योजना के तहत खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, नकली या मिलावटी खाद की बिक्री और यूरिया के अवैध औद्योगिक उपयोग की सूचना देने पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य एवं जिले का कोई भी नागरिक, किसान या व्यापारी अवैध गतिविधियों की शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 155253 जारी किया है। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। यह योजना 30 सितंबर तक चलेगी।
@cmmadhyapradesh
@minmpkrishi
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria