
एनकाउंटर -सीतामढ़ी: प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव मर्डर केस के 3 आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, 3 पिस्टल और गोलियों से भरा बैग जब्त
सीतामढ़ी: प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव मर्डर केस के 3 आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, 3 पिस्टल और गोलियों से भरा बैग जब्तसीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी.NDTVसीतामढ़ी:
बिहार के सीतामढ़ी जिले से पुलिस के बड़े एक्शन की खबर सामने आई है. सीतामढ़ी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपियों को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पिस्टल और गोलियों से भरा बैग भी मिला है. मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रीगा-परसौनी रोड पर हुई. जहां घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही तीनों बाइक से भागने लगे. बाइक फिसलकर गिरने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैरों में गोली लगी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और गोलियों से भरा पिट्ठू बैग बरामद किया गया है.
25 जुलाई 2026 को हुई थी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की हत्या
दरअसल, 25 जुलाई 2026 की देर शाम रीगा थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. पुलिस के अनुसार, दिनेश यादव को करीब सात गोलियां लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की थी.
Bihar, India | Oct 7, 2026