#मध्यप्रदेश के रीवा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड क्रमांक-2 के प्राचार्य कक्ष में सोमवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। इस आग में सीसीटीवी डीवीआर, एसी, फर्नीचर और अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर खाक हो गया। खास बात यह है कि इसी विद्यालय में एक दिन पहले NEET परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसके बाद इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, लेकिन स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी के अनुसार आग की सूचना फायर ब्रिगेड को नहीं दी गई और पुलिस को भी करीब चार घंटे बाद जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।
.
.
.
#breakingnewswala #rewanews #MPNews #BNWTV