ग्राम पंचायत कुहना में किन्नरों की बधाई राशि तय
ग्राम पंचायत कुहना में प्रधान राकेश कुमारी, उप प्रधान आशीष राणा, वार्ड पंचों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किन्नरों की बधाई राशि को लेकर आपसी सहमति बनाई गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि विवाह, नवजात शिशु के जन्म तथा अन्य शुभ अवसरों पर दी जाने वाली बधाई राशि निर्धारित सीमा के अनुसार ही दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
पंचायत प्रधान राकेश कुमारी ने कहा कि यह निर्णय आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। सभी पक्षों ने इस व्यवस्था का सम्मान करने तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर सहमति जताई।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक समझ को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर ज्योति शर्मा, राजकुमार, रीता देवी, निशा कौशल, संजय शर्मा, बीडीसी कुलज्योति तथा पंचायत सचिव कमलेश कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Rakkar, Kangra | Jul 11, 2026