
डीएम- एसएसपी अलीगढ़ द्वारा प्रस्तावित वीवीआईपी/वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी व नुमाइश ग्राउण्ड में पुलिस अधिकारियों के साथ की गई रूपरेखा तैयार
अलीगढ़ राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग, डी-ब्रीफिंग कर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम स्वरूप, चुस्त-दुरुस्त एवं चाक-चौबन्द रहेगी सुरक्षा व्यवस्था ~ चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी मौजूद
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी/वीआईपी भ्रमण/कार्यक्रम के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी व नुमाइश ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल पर पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ रूप से संचालित करने हेतु अलीगढ़ व अन्य जनपदों से आए हुए पुलिस एवं प्रशासनिक राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों की ब्रीफिंग, डी-ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त एवं चाक-चौबन्द रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
वीवीआईपी/वीआईपी महानुभावों के आगमन-प्रस्थान के समय शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु यातायात पुलिस/ सिविल पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता से डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
▪️ पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
▪️ स्कॉर्ट/पायलट हेतु परिवहन शाखा को समय से वाहन उपलब्ध कराने एवं फ्लीट व्यवस्थापन हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये ।
▪️ ड्यूटी में लगे समस्त अधि0/कर्मचारी अपने-अपने डियूटी प्वाइण्ट पर निर्धारित समय पर पहुँचेंगे एवं सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करेंगे वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण आई-कार्ड अवश्य धारण करें कार्यक्रम स्थल, मंच एवं हैलीपेड के आस-पास ड्रॉन कैमरों से संदिग्धों की निगरानी रखने एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनीष कुमार मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनपद अलीगढ़ व अन्य जनपद से ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक राजपत्रित/अराजपत्रित अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे
Koil, Aligarh | Jun 22, 2026