30 करोड़ रिश्वत प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई आरएलपी नेता विवेक माचरा ने
बीकानेर। युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने राजस्थान बीज निगम से जुड़े कथित 30 करोड़ रुपये रिश्वत प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए पारदर्शी कदम उठाने की मांग की। साथ ही जांच पूरी होने तक कृषि मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।