थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन से कुल 68 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 612 लीटर) किया गया बरामद*
पुलिस अधीक्षक, देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा विगत रात्रि को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिकटिया पेट्रोल पम्प के पास से एक सफेद स्कार्पियों वाहन संख्या- BR 26Z 0009 से बिहार ले जायी जा रही 60 पेटी अवैध देशी शराब ब्रांड बन्टी बबली व 08 पेटी अवैध देशी शराब ब्रांड रोमियो राजा प्रत्येक पेटी में 45 पाउच प्रत्येक पाउच 200 मीली (कुल 68 पेटी अवैध देशी शराब, कुल मात्रा लगभग 612 लीटर) बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-130/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
#shreerampurthana #deorianews
Barhaj, Deoria | Jul 11, 2026