SIR प्रक्रिया के दौरान बुक्कनपुर, नगला ख़िताब और महतोली पहुंचे असपा नेता इकराम हसन, मतदाताओं की समस्याएं सुनीं।
SIR (मतदाता सत्यापन) प्रक्रिया के दौरान आज़ाद समाज पार्टी के लक्सर विधानसभा प्रभारी इकराम हसन ग्राम बुक्कनपुर, नगला ख़िताब और महतोली में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने SIR नोटिस प्राप्त मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।
इकराम हसन ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रहना चाहिए और जिन लोगों को नोटिस प्राप्त हुए हैं, उन्हें प्रक्रिया पूरी करने में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
#JanwaniExpress #IkramHasan #AzadSamajParty #Laksar #SIR #VoterVerification #Bhukkanpur #NaglaKhitab #Mahtoli #Haridwar #BreakingNews #UttarakhandNews #HindiNews #NewsUpdate #Election2027