भोजपुर बिलौटी गांव मामले में पुलिस ने मानी चूक
भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय में ADG सुंधाशु कुमार ने कहा कि 16 जून को जांच के दौरान पुलिस से गंभीर चूक हुई। मामले को सही तरीके से हैंडल नहीं किया जा सका, जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ।
ADG ने बताया कि इसी वजह से थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मामले में दो FIR (169 और 170) दर्ज कर जांच जारी है। जांच की जिम्मेदारी DIG शाहाबाद को दी गई है, जो FSL समेत अन्य माध्यमों से पूरे मामले की जांच करेंगे।
वहीं, मामले की विस्तृत जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। अब आगे की जांच आयोग के स्तर पर होगी। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है।
#TirhutNews #BiharPolice #Bhojpur #BharatTiwari #BreakingNews
Bihar, India | Jun 22, 2026