
संजय कपूर फिर बने यूपी T-20 के चेयरमैन, वाराणसी में जल्द होंगे घरेलू क्रिकेट मैच
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की 21वीं वार्षिक आम सभा में कानपुर के डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी T-20 लीग का चेयरमैन चुना गया। AGM में चार निदेशकों को कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनर्नियुक्त किया गया।
बैठक में वाराणसी में घरेलू क्रिकेट मुकाबले शुरू कराने को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई। UPCA के नए स्टेडियम के तैयार होने के बाद वहां घरेलू क्रिकेट मैच आयोजित किए जाने की योजना है। स्थानीय स्तर पर मैच कराकर पिच और मैदान की स्थिति भी परखी जाएगी।
इसके अलावा, आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) की मेजबानी के लिए काशी स्टेडियम को विकल्प के तौर पर रखा गया है। स्टेडियम पूरी तरह तैयार होने पर वहां WPL मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है।
वहीं, UPCA और CSJMU के बीच करार की तैयारी भी चल रही है। कानपुर में क्रिकेट के लिए नए मैदान और स्टेडियम से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी एसोसिएशन की ओर से तैयारी जारी है।
#GroundZeroNews #Kanpur #UPCA #SanjayKapoor #UPT20 #UPT20League #CricketNews #KanpurNews #Varanasi #DomesticCricket #WPL #UttarPradeshCricket #cricketlovers