राष्ट्रीय पोलियो अभियान की सफलता के लिए काशीपुर में बैठक आयोजित
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीम अहमद वारसी ने दिए 100% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण नगर काशीपुर में राष्ट्रीय पोलियो प्रोग्राम 28 जून 2026 के अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर समस्त हेल्थकेयर की मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नसीम अहमद वारसी द्वारा की गई। जिसमें सभी पोलियो सुपरवाइज़र को निर्देश दिए गए की 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक आवश्यक रूप से पिलाये। लक्ष्य को 100% प्राप्त करे के निर्देश दिए मीटिंग में निम्न द्वारा प्रतिभाग किया गया। CDPO विमल बाराकोटी, कमल किशोर तिवारी, पूजा रानी, आशुतोष मिश्रा एफ .अंजली .लक्ष्मी. बसंती रावत एवं सभी CHO. उपस्थित रहे।