Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

*महाराष्ट्र के परभणी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हनुमान मंदिर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मंदिर परिसर में प्रसाद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर के अंदर और आसपास काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान अचानक मंदिर की छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में प्रशासन का साथ देते नजर आए। प्रशासन का कहना है कि मंदिर की छत कमजोर हो चुकी थी या फिर अधिक भीड़ के दबाव की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल हादसे के असली कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह दर्दनाक घटना एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल के लिए इतनी ही जानकारी। ऐसी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए RSN Express के साथ। धन्यवाद।*

Hisar, Hissar | Jun 21, 2026

MORE NEWS

बीजेपी के ऊपर कांग्रेस का हल्ला, बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस उतरेगी सड़को पर !

बीजेपी के ऊपर कांग्रेस का हल्ला, बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस उतरेगी सड़को पर !

Hisar, Hissar | Jun 21, 2026

हरियाणा की राजनीति में फिर बढ़ी कुलदीप बिश्नोई की सक्रियता, क्या हैं संकेत?

हरियाणा की राजनीति में फिर बढ़ी कुलदीप बिश्नोई की सक्रियता, क्या हैं संकेत?

Hisar, Hissar | Jun 21, 2026

*योग दिवस के अवसर पर प्रमुख घोषणाएं*

वर्तमान शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026 27 में योग को कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में किया जा चुका है शामिल

आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा तीन से कक्षा नौवी तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को किया जाएगा लागू

प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी PTI, DPED, PGT  तथा चिन्हित PRT शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण किया जाएगा प्रदान

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से किया जाएगा शामिल

मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में की जाएगी एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना

प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में स्थापित किया जा रहे पांच सेंटर आफ एक्सीलेंस में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में किया जाएगा शामिल

हरियाणा के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के भारत विभागों का नाम परिवर्तित कर भारत एवं योग विभाग किया जाएगा

राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में किया जाएगा शामिल

योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को किया जाएगा शामिल

पूर्व में स्वीकृत आयुष योग/ कोच निरीक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र की जाएगी नियुक्तियां

प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा सुनिश्चित

*योग दिवस के अवसर पर प्रमुख घोषणाएं* वर्तमान शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026 27 में योग को कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में किया जा चुका है शामिल आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा तीन से कक्षा नौवी तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को किया जाएगा लागू प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी PTI, DPED, PGT तथा चिन्हित PRT शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण किया जाएगा प्रदान हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से किया जाएगा शामिल मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में की जाएगी एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में स्थापित किया जा रहे पांच सेंटर आफ एक्सीलेंस में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में किया जाएगा शामिल हरियाणा के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के भारत विभागों का नाम परिवर्तित कर भारत एवं योग विभाग किया जाएगा राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में किया जाएगा शामिल योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को किया जाएगा शामिल पूर्व में स्वीकृत आयुष योग/ कोच निरीक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र की जाएगी नियुक्तियां प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा सुनिश्चित

Hisar, Hissar | Jun 21, 2026