*योग दिवस के अवसर पर प्रमुख घोषणाएं*
वर्तमान शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026 27 में योग को कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में किया जा चुका है शामिल
आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा तीन से कक्षा नौवी तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को किया जाएगा लागू
प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी PTI, DPED, PGT तथा चिन्हित PRT शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण किया जाएगा प्रदान
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से किया जाएगा शामिल
मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में की जाएगी एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना
प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में स्थापित किया जा रहे पांच सेंटर आफ एक्सीलेंस में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में किया जाएगा शामिल
हरियाणा के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के भारत विभागों का नाम परिवर्तित कर भारत एवं योग विभाग किया जाएगा
राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में किया जाएगा शामिल
योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को किया जाएगा शामिल
पूर्व में स्वीकृत आयुष योग/ कोच निरीक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र की जाएगी नियुक्तियां
प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा सुनिश्चित
Hisar, Hissar | Jun 21, 2026