---
*॥ नर सेवा ही नारायण सेवा है ॥*
*मानवता के नाम एक करुण अपील*
सभी सम्मानित भाइयों एवं बहनों को सादर प्रणाम,
*धनपुरी निवासी एक माता जी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।*
उनके परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है -
उनका बड़ा बेटा स्वयं *सिकल सेल* का मरीज है और उनके पति वेल्डिंग का छोटा-मोटा काम करके जैसे-तैसे परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
विगत कई वर्षों से लगातार इलाज कराते-कराते उनकी पूरी जमा-पूंजी समाप्त हो चुकी है और अब आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो गई है कि उनके लिए इलाज करवा पाना असंभव हो गया है।
आप सभी ने सदैव ऐसी विषम परिस्थितियों में आगे बढ़कर मानव कल्याण के लिए सहयोग किया है।
*आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस संकट की घड़ी में इस परिवार की सहायता के लिए आगे आएं। आपका छोटा सा सहयोग भी किसी की जिंदगी बचा सकता है और एक माँ को उसके बच्चों के पास वापस ला सकता है।*
ईश्वर आपके इस पुण्य कार्य का फल अवश्य देगा।