पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री की टीम द्वारा 16.06.2026 को डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (HP 66A 8026) को चैकिंग हेतु रोका गया । चैकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार किशन राज चौहान (28 वर्ष) तथा विक्की चौहान (20 वर्ष), दोनों निवासी मुंबई, के कब्जे से कुल *202 ग्राम चरस/कैनाबिस तथा ₹41,000/- भारतीय करेंसी* बरामद की गई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है । https://ewn24.in/ #ewn24news #choiceofhimachal #himachalpradesh #KulluNews
Kangra, Kangra | Jun 17, 2026