*गाँव भदौड़ी में लगाई छबील*
सोमवार को ज़िला ऊना के हरोली - पालकवाह मार्ग पर भदौड़ी में गाँववासियों ने मिलकर ठंड पानी और दूध की छबील लगाई। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों ने भीषण गर्मी में छबील पीकर राहत की सांस लेते नज़र आए। इस अवसर पर पंचायत के नवनियुक्त प्रधान मनीष राणा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। इस दौरान रामपाल , अंकुर, मोहित, चरणजीत, सरूप चंद , दलजीत सिंह , रोहित धीमान ने इस आयोजन में अहम योगदान निभाया।
Kullu, Kullu | Jun 22, 2026