
*लहार में दाऊ जी मंदिर के सामने कथित अवैध निर्माण को लेकर विहिप और बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
लहार:-
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित दाऊ जी मंदिर के सामने हो रहे एक निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निर्माण की अनुमति और जमीन के सीमांकन से जुड़े वैध दस्तावेजों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।
विहिप प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू बघेल और बजरंग दल के स्थानीय संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्माण अवैध पाया जाता है और समय रहते उचित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष श्रीराम उपाध्याय,प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू बघेल, विशेष संपर्क प्रमुख नीतेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हरबिलास दीक्षित, दीपक शर्मा (पतंजलि), विनोद दीक्षित, प्रखंड मंत्री सुमित बिरथरे सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Gormi, Bhind | Sep 29, 2026