
दुखद खबर: जंगल की आग बुझाने गये वन बीट अधिकारी की दर्दनाक मौत, रवांई घाटी में शोक की लहर
उत्तरकाशी। टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के ठड़ूंग बीट अंतर्गत कक्ष संख्या-04 में जंगल में भड़की आग को बुझाने पहुंचे वन विभाग के एक कर्मचारी की आग बुझाकर घर लौटते वक्त हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जंगल में आग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम देर रात आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आग पर काबू पाने के बाद जब वन बीट अधिकारी सोहन सिंह रावत, निवासी मंजियाली (नौगांव) घर को लौट रहे थे तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे ढंगार (खाई) में जा गिरे।
हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्तव्य निभाते हुए वनकर्मी की मौत की खबर से रवांई घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है।
"प्रभागीय वन अधिकारी" डी पी बलूनी व वन विभाग सहित क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत वन बीट अधिकारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोहन सिंह रावत ने अपनी ड्यूटी के दौरान जान की परवाह किए बिना जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य किया।
#उत्तरकाशी #Uttarkashi #पुरोला #Purola #टॉन्स_वन_प्रभाग #ForestDepartment #वन_विभाग #जंगल_की_आग #ForestFire #शहीद_वनकर्मी #रवांई_घाटी #RawainValley #नौगांव #Naugaon #उत्तराखंड #Uttarakhand #PahadNews #पहाड़ों_की_खबर #BreakingNews