ठाकुरगंज प्रखंड के नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आशीष कुमार के पदभार ग्रहण करने पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा। स्वागत कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने आशीष कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए ठाकुरगंज के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।