पयागपुर का बेटा अब ISRO में करेगा देश की सेवा!
बहराइच के राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज, खजुरी (पयागपुर) के होनहार छात्र राजपूत इंद्र कुमार लोधी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
गांव के स्कूल से ISRO तक का सफर... मेहनत, लगन और सपनों की शानदार उड़ान!
इंद्र कुमार लोधी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।