कूनो से निकला चीता KGP-3 भरतपुर जिले में सक्रिय, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भरतपुर। कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकले चीता KGP-3 का मूवमेंट वर्तमान में भरतपुर जिले के वंशीपहाड़पुर क्षेत्र के अंतर्गत वनखंड सूखाशीला के ग्राम तरबीजपुर और सिंघनिया के आसपास दर्ज किया गया है।
वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार चीते के मूवमेंट वाले क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा जंगल में प्रवेश करने से बचें। साथ ही अपने पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
वन विभाग की टीम लगातार चीते की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसके मूवमेंट की मॉनिटरिंग की जा रही है।
उप वन संरक्षक, भरतपुर ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में चीते के पास जाने या उसे देखने के लिए भीड़ न लगाएं तथा वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।
#NewsUpdate #Bharatpur #Cheetah #KGP3 #KunoNationalPark #Vanshipahadpur
Weir, Bharatpur | Jun 13, 2026