"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए टीकमगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली एवं चौकी खिरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिनसरी में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 17 पेटी (153 लीटर) अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹83,000 है, बरामद कर जब्त की।
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
🚫 टीकमगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:
"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। यदि आपके आसपास अवैध नशे या शराब के कारोबार की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।