
ABP न्यूज़ ने दावा किया हैं प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम आने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए दिए गए, पर सवाल अब यह हैं कि भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को कितने दिए गए?
- हेमा मालिनी, रवि किशन, आशुतोष राणा, शिल्पा शेट्टी, खली, मिक्का सिंह आदि को कितने दिए गए?
पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम को ले कर तरह तरह की बातें बाजार में चल रही हैं, मामला तब से चर्चा में हैं जब उनके आश्रम में एक शिष्य ने आत्महत्या की, शिष्य की मौत को लेकर तरह तरह की बातें सामने आई, हत्या और षड्यंत्र की आशंका भी जताई गई, पर कई सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह तो स्पष्ट हैं कि शिष्य ने आत्महत्या की, अब इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने का काम प्रशासन कर रही हैं, क्योंकि यह कोई आत्महत्या नहीं थी, शिष्य के गुप्त अंग भी कटा मिला हैं।
पर इसके बाद से आश्रम से एक लड़की के गायब होने की अफवाह सामने आई हैं, जिसको लेकर तरह तरह की बातें वायरल की जा रही हैं, दरअसल अफवाह इसलिए क्योंकि गायब हुई लड़की बहुत पहले बरामद की जा चुकी हैं और उसके पूरे मामले में आश्रम या प्रेमानंद जी महाराज का कोई लेना देना नहीं था।
प्रेमानंद जी महाराज की लोकप्रियता की बात करें तो वो देश के एकमात्र ऐसे संत हैं जिन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेश (पाकिस्तान सहित) सभी जगहों पर सम्मानपूर्वक देखा जाता हैं। उनकी ख्याति ना सिर्फ सनातन को बल्कि देश को भी मजबूती देने का कार्य कर रहा हैं।
ऐसे में कुछ एक गिरोह हैं जो उन्हें बदनाम करने के लिए कई प्रकार की ख़बरों को वायरल करा रहा है । हमारी बस आपसे अपील हैं उक्त मामले से सम्बन्धित किसी बात पर बिना छानबीन किए विश्वास करने की गलती न करें ।
Bihar Dastak #PremanandJi #PremanandJiMaharaj Virat Kohli Anushka Sharma
Bihar, India | Oct 6, 2026