#सांप डंसे तो क्या करें
सांप डंसे तो झाड़-फूंक कराने के बजाय पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जायें
मरीज को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए डायल-108 पर कॉल करें
कोशिश करें कि पीड़ित को जल्द से जल्द एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लग जाये
सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को सोने नहीं दें और न ही उसे खड़ा होकर रहने दें
मरीज का डर कम करने का प्रयास करें, कहें कि दवा देने से वह ठीक हो जायेगा
जिस जगह सांप ने हंसा है, उसे रुमाल से कसकर बांधे, जहर मुंह से नहीं खींचें
किसी भी स्थिति में स्नेक बाइट वाली जगह पर चीर न लगायें, इससे जहर फैलता है
जहां सांप ने काटा है, वहां तेज धारा से पानी मारे ताकि विष निकल जाये
अगर सांप ने हाथ में डंसा हो, तो हाथ फोल्ड कर फ्रैक्चर जैसा लटकाएं
पीड़ित का बीपी नियंत्रित रखें, बीपी जितना बढ़ेगा, जहर उतनी तेजी से फैलेगा
Sangod, Kota | Jul 11, 2026