सीधी में हुई भर्ती में उमरिया की लड़की आई फर्स्ट,क्योंकि एक ही लड़की दौड़ी
DESCRIPTION
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में वनरक्षक भर्ती के दौरान एक बेहद अनोखी स्थिति सामने आई। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए निकाली गई विशेष भर्ती में कुल 8 पदों पर चयन होना था। भर्ती प्रक्रिया के लिए 25 पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया, लेकिन निर्धारित तिथि पर केवल एक महिला अभ्यर्थी ही उपस्थित हुई।
नियमों के अनुसार अभ्यर्थी ने 15 किलोमीटर की पैदल चाल सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कीं और उसका चयन कर लिया गया। वहीं शेष 7 पद रिक्त रह गए।
अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर 25 में से सिर्फ एक अभ्यर्थी ही क्यों पहुंची? क्या जानकारी का अभाव था, दूरी वजह बनी या कुछ और कारण?
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
#SidhiMedia24 #SidhiNews #VanrakshakBharti #MPNews #ForestGuard