झारखंड की राजधानी रांची के लिए गौरव की बात है कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार सहाय को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके साथ ही वे यूक्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे.