रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर रविवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 219वें उर्स में शामिल हुए और परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद भी उर्स में शामिल होकर बाबा की मजार पर अपनी अकीदत पेश करते नजर आए.
Namkum, Ranchi | Aug 30, 2026