स्वामी ब्रह्मानंद सेवक सेना ने पेपर लीक मामले में की कड़ी प्रतिक्रिया, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार ने छात्रों और अभिभावकों का शिक्षा प्रणाली से भरोसा उठा दिया है। परीक्षाओं में अनियमितताएं शिक्षा व्यवस्था की बड़ी खामियों को उजागर कर रही हैं। सेना ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीर बताते हुए उन्हें वैध मानने की बात कही और परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की मांग की। #राठ #RathNews #PaperLeak #EducationSystem #BreakingNews #UPNews #StudentIssue #ViralNews
Rath, Hamirpur | Jul 18, 2026