#Chandauli धानापुर के कवलपुरा में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 37 वर्षीय किसान श्याम कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वह बारिश के दौरान खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी धानापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
#Chandauli #Dhanapur #Kawalpura #LightningStrike #BreakingNews #AakashiyaBijli