अखिलेश यादव के बयान के बाद अयोध्या की सियासत गरमाई, भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने दी चुनाव लड़ने की चुनौती
अवधेश यादव का पलटवार—‘मेरे सामने किसी भी नेता को चुनाव लड़ाकर देख लीजिए, जमानत जब्त नहीं हुई तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा’
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद अयोध्या की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने अखिलेश यादव को अपनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। इसके बाद सपा नेता अवधेश यादव ने भी इस चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया।
अवधेश यादव ने कहा, “अखिलेश यादव की बात तो छोड़ दीजिए, मेरे सामने अपने किसी भी नेता को चुनाव लड़ाकर देख लीजिए। उसकी जमानत जब्त नहीं करा दी तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”
दोनों नेताओं के बयानों के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अयोध्या की सियासत में यह जुबानी जंग क्या नया मोड़ लेती है।
#AkhileshYadav #Ayodhya #Rudauli #SamajwadiParty #BJP #uttarpradeshpolitics